कोरोना: महाराष्ट्र में डरा रहा आंकड़ा, 31-50 साल के आधे COVID-19 मरीज

मुंबई



कोरोना वायरस से महाराष्ट्र (Coronavirus in Maharashtra) सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। आम तौर पर बुजुर्गों में ज्यादा कोरोना संक्रमण (Covid-19) देखा गया है। हालांकि महाराष्ट्र में अब तक कोरोना का सबसे ज्यादा शिकार युवा वर्ग हुआ है। कोरोना के कुल मामलों में से 31-50 आयु वर्ग के आधे कोरोना मरीज हैं। वहीं, सबसे अधिक 31-40 उम्र वर्ग के लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। राज्य के 122 कोरोना मरीजों के विश्लेषण से यह बात सामने आई है।